
लोकेशन: कोरबा, छत्तीसगढ़ / रिपोर्टर: बोधन चौहान
कोरबा जिले के पाली पडनिया क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है, जहां बेरोजगार ड्राइवरों का आक्रोश अब खुलकर सामने आने लगा है। श्रम सेवा भू-स्थापित कामगार संगठन के कार्यालय में आयोजित एक अहम बैठक में छत्तीसगढ़ ड्राइवर महासंघ के सैकड़ों बेरोजगार ड्राइवर एकत्रित हुए।



बैठक में ड्राइवरों ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अब उन्हें केवल आश्वासन नहीं, बल्कि रोजगार चाहिए। ड्राइवरों का आरोप है कि तीन महीने पहले उन्हें नौकरी दिलाने का वादा किया गया था, लेकिन अब तक एक भी ड्राइवर को काम नहीं मिला है।
इस स्थिति को लेकर ड्राइवरों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। बैठक में मौजूद संगठन के पदाधिकारियों और नेताओं ने भी ड्राइवरों की मांगों का समर्थन करते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द रोजगार उपलब्ध नहीं कराया गया, तो बड़े आंदोलन की शुरुआत की जाएगी।

अब सवाल यह उठता है कि क्या संबंधित कंपनी केवल वादे करती रहेगी या बेरोजगार ड्राइवरों को उनका हक मिलेगा। फिलहाल कोरबा से उठी यह आवाज तेजी पकड़ रही है और आने वाले दिनों में यह मुद्दा बड़ा रूप ले सकता है।




