रामायण में बालिका वधु की एक्ट्रेस बनीं हैं माता सुमित्रा, लक्ष्मण की पत्नी उर्मिला का किरदार निभा रहीं हैं ये

रणबीर कपूर की रामायण इस समय की सबसे चर्चित बनी हुई है। हाल में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था जिसे देखने के बाद ऑडियंस VFX और जबरदस्त कास्टिंग की तारीफ कर रही है। फिल्म की जब से चर्चा हो रही है तभी से लीड एक्टर्स जैसे राम के रूप में रणबीर कपूर, सीता बनीं साई पल्लवी और रावण के किरदार में यश जैसे एक्टर्स को उनके किरदारों में पसंद किया जा रहा है। ट्रेलर सामने आने के बाद इन एक्टर्स के लुक भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए। लेकिन क्या आपने ट्रेलर में टीवी की मशहूर एक्ट्रेसेज को देखा था? टीवी सीरियल की दुनिया की दो एक्ट्रेसेज रामायण में सुमित्रा और उर्मिला का किरदार निभाती नजर आएंगी।
ट्रेलर की शुरुआत में राजा दशरथ अपनी तीनों रानियों के साथ हवन करते हुए नजर आ रहे हैं। उनके साथ उनकी तीनों रानियों को भी देखा जा सकता है। माता कौशल्या का किरदार एक्ट्रेस इंदिरा कृष्णन और माता कैकयी के किरदार में लारा दत्ता नजर आ रही हैं। लेकिन आपने ध्यान दिया कि राजा दशरथ की तीसरी रानी माता सुमित्रा के किरदार में टीवी एक्ट्रेस सोनल झा नजर आ रही हैं। सोनल को आपने कई टीवी सीरियल में देखा होगा। सोनल ने बालिका वधु में ईरावती का किरदार निभाया था, सीरियल ना आना इस देश लाडो में देखा गया था।

सोनल झा ने इन फिल्मों में किया है काम
इसके अलावा एक्ट्रेस ने चिल्लर पार्टी, लिपस्टिक अंडर माय बुर्का, आगरा नाम की फिल्मों में सपोर्टिंग किरदार में देखा गया है। सोनल डिजिटल कंटेंट की दुनिया में भी काफी एक्टिव रही हैं। उन्होंने हाल में आई वेब सीरीज द पिरामिड स्कीम, उससे पहले भय:द गौरव तिवारी मिस्ट्री, सनफ्लावर में काम किया है। थिएटर की दुनिया में नाम कमाने के बाद अब टीवी, फिल्मों और वेब सीरीज में काम कर रही हैं। आने वाले दिनों में रामायण में रणबीर कपूर की मां सुमित्रा के किरदार में दिखेंगी।

रामायण में उर्मिला के किरदार में दिखेंगी सोनिया बलानी
रणबीर कपूर की रामायण में सीता की बहन और लक्ष्मण की पत्नी उर्मिला का किरदार एक्ट्रेस सोनिया बलानी निभाती हुई दिखेंगी। सोनिया को अपने टीवी सीरियल बड़े अच्छे लगते हैं, डिटेक्टिव दीदी, कौन है?, तू मेरा हीरो में देखा होगा। एक्ट्रेस ने फिल्मों में भी काम किया है। साल 2016 में आई तुम बिन 2 से उन्होंने बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। एक सपोर्टिंग रोल में उन्हें देखा गया था। इसके बाद वो बाज़ार में नजर आई। सोनिया को असली पहचान फिल्म द केरला स्टोरी में आसिफा बा का किरदार निभाकर मिली थी। अब वो रामायण में उर्मिला के किरदार में नजर आने वाली हैं। जब फिल्म रिलीज होगी तो कई ऐसे एक्टर्स आपको अपनी परफॉरमेंस से हैरान करते नजर आने वाले हैं।




