छत्तीसगढ़सूरजपुर

शक्ति प्रदर्शन के साथ नामांकन आखिरी दिन भाजपा कांग्रेस ने किया नामांकन दाखिल

लोकेशन – सूरजपुर छत्तीसगढ़ रिपोर्टर – सुरेन्द्र साहू

सूरजपुर जिले के ग्राम पंचायत से नगर पंचायत बने शिवनंदनपुर में चुनावी जंग जारी हो गई है,,,जहां नामांकन दाखिल करने के आखिरी दिन भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों ने ही अपने अपने दल बल के साथ शक्ति प्रदर्शन करते हुए मंत्रियों पूर्व मंत्रियोंऔर दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में नामांकन दाखिल किया,,,जहां भाजपा के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रितेश जायसवाल ने मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े,सांसद चिंतामणि महाराज विधायक भुलन सिंह मरावी सहित कई दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में नामांकन दाखिल किया वहीं कांग्रेस के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी संजय सोनी ने पूर्व मंत्री प्रेमसाय सिंह,पूर्व विधायक पारसनाथ राजवाड़े सहित कई कांग्रेसी दिग्गज नेताओं के साथ नामांकन दाखिल किया,,,,

वहीं इसको लेकर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि हर तरफ भाजपा की बयार बह रही है और शिवनंदनपुर में भी भाजपा जीतेगी,,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के संकल्प सबका साथ सबका विकास कि राह पर चल शिवनंदनपुर का विकास करेंगे,,बगावत जैसी कोई बात नहीं है सभी भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को जिताने का कार्य करेंगे,,,, इसको लेकर अध्यक्ष प्रत्याशी रितेश जायसवाल ने कहा कि मुलभुत सुविधाएं विकसित करना व रेहड़ी पटरी वालों को दुकान मुहैया कराने के साथ विकास ही मुद्दा होगा,,,,वहीं कांग्रेस की नव नियुक्त जिलाध्यक्ष शशि सिंह ने कहा हजारों ग्रामीणों के साथ नामांकन दाखिल किया गया है और भाजपा को चुनौती नहीं मानती और कांग्रेस के जीत को लेकर आश्वस्त हुं कही कोई गुटबाजी नहीं है,,,

इस दौरान कांग्रेस के अध्यक्ष प्रत्याशी संजय सोनी ने कहा कि मुलभुत सुविधाओं को लेकर मैदान में उतरे हैं और यह भीड़ बता रही है कि जनता का समर्थन कांग्रेस को है,,,, बहरहाल जहां नामांकन दाखिल करने को लेकर दोनों दलों ने शक्ति का प्रर्दशन किया वहीं अपनी अपनी जीत को लेकर भी आश्वस्त नजर आए ऐसे में देखने वाली बात होगी कि 4 जुन को आने वाला परिणाम किसको पहले निर्वाचित अध्यक्ष के रूप में बैठाता है यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button