छत्तीसगढ़दुर्ग

इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, नगदी बरामद

भिलाई के कोहका इलाके में इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। स्मृतिनगर चौकी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की नगदी बरामद की है। त्वरित कार्रवाई और तकनीकी जांच के जरिए पुलिस ने आरोपी तक पहुंचने में सफलता हासिल की।

दुर्ग जिले के थाना सुपेला अंतर्गत स्मृतिनगर चौकी क्षेत्र में स्थित पी. मिश्रा एंड इलेक्ट्रॉनिक्स के संचालक सुमंत कुमार मिश्रा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि देर रात अज्ञात चोर दुकान का शटर तोड़कर अंदर घुसा और गल्ले में रखे करीब 60 हजार रुपये चोरी कर फरार हो गया। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।


वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के साथ मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने संदिग्ध शक्ति सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की रकम में से 8 हजार 950 रुपये बरामद कर जब्त किए।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे भी जांच जारी है और शेष चोरी गई राशि के संबंध में भी कार्रवाई की जा रही है।

दुर्ग पुलिस ने व्यापारियों और आम नागरिकों से दुकानों में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस या डायल-112 पर देने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि संपत्ति संबंधी अपराधों पर सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button