छत्तीसगढ़सूरजपुर

चोरी के शक में दो युवकों को जूतों की माला पहनाकर गांव में घुमाया

रिपोर्टर: सुरेन्द्र साहू / लोकेशन: सूरजपुर, छत्तीसगढ़

सूरजपुर जिले में कानून व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। रामानुजनगर थाना क्षेत्र के छिंदिया गांव में दो युवकों को चोरी के आरोप में जूतों-चप्पलों की माला पहनाकर गांव में घुमाने का मामला सामने आया है।


जानकारी के अनुसार, छिंदिया गांव निवासी नोहरसाय के खेत से समरसिबल पंप चोरी करने के आरोप में ग्रामीणों ने दो युवकों को पकड़ लिया। इसके बाद दोनों युवकों को जूतों की माला पहनाकर कथित तौर पर चोरी के सामान को हाथ और पीठ पर लादकर गांव में घुमाया गया।


बताया जा रहा है कि इससे पहले भी जिले में चोरी के शक में एक युवक का आधा सिर मुंडवाकर और जूतों की माला पहनाकर घुमाने का मामला सामने आया था, जिसमें पुलिस ने कार्रवाई की थी।


इस मामले में पुलिस का कहना है कि दोनों युवकों का मुलाहिजा कराया जा रहा है। यदि मारपीट की पुष्टि होती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही जिन ग्रामीणों ने युवकों के साथ इस तरह का व्यवहार किया है, उनके विरुद्ध भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल इस घटना ने जिले में कानून व्यवस्था और भीड़ द्वारा सजा देने की मानसिकता को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button