छत्तीसगढ़सक्ती

सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर थाना बाराद्वार में ‘एकता वृक्षारोपण’, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

भारत के लौह पुरुष और देश के प्रथम उपप्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर थाना बाराद्वार परिसर में एकता वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों और नागरिकों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।


पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से आयोजित इस कार्यक्रम में थाना परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरित वातावरण का निर्माण और आम लोगों में वृक्षारोपण के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

कार्यक्रम में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र यादव, नगर पंचायत उपाध्यक्ष जीतेश शर्मा, पार्षद अजय सिंह ठाकुर, पत्रकार पंकज अग्रवाल सहित थाना बाराद्वार के अधिकारी-कर्मचारी और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभी ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लिया।


वक्ताओं ने कहा कि वृक्ष पर्यावरण संतुलन बनाए रखने, प्रदूषण कम करने और आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित भविष्य देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने नागरिकों से भी अपने आसपास पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की।

एकता वृक्षारोपण कार्यक्रम का समापन पौधों की सुरक्षा और संरक्षण के संकल्प के साथ हुआ। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का संदेश भी दिया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button