
लोकेशन :जशपुर | छत्तीसगढ़/ रिपोर्टर:दीपक वर्मा
जशपुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहां नाबालिग बालिका को घर से जबरदस्ती उठाकर बाईक में ले जाकर दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी विपुल यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल का रास्ता दिखा दिया है।


डीआईजी एवं एसएसपी डाॅ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर एसडीओपी बगीचा दिलीप कौशले के मार्गदर्शन में टीम बनाकर मौके के लिये रवाना किया गया।
पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मुख्य आरोपी विपुल यादव एवं उसके सहयोगी नाबालिग बालक को अभिरक्षा में लिया गया, पूछताछ में आरोपियों ने उक्त अपराध को घटित करना स्वीकार किया है।
मामले में आरोपियों से घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल को भी जप्त किया गया है। विपुल यादव को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है और दूसरे नाबालिग आरोपी अपचारी बालक को पूछताछ उपरांत बाल संप्रेषण गृह भेजा गया है।

बाइट – एडिशनल एसपी राकेश पाटनवार जशपुर




