
रिपोर्टर: सुरेन्द्र साहू / लोकेशन: सूरजपुर, छत्तीसगढ़
सूरजपुर जिले के रामानुजनगर विकासखंड के ग्राम सोनपुर में पूरक पोषण आहार कार्यक्रम के तहत मीठा शक्ति आहार और नमकीन दलिया उत्पादन केंद्र का शुभारंभ किया गया। यह पहल कुपोषण से लड़ने और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अहम मानी जा रही है।



ग्राम सोनपुर, कोट-पटना में आयोजित इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन की कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने फीता काटकर उत्पादन केंद्र का उद्घाटन किया।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह केंद्र कुपोषण के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करेगा और ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।



कार्यक्रम में प्रेमनगर विधायक शभुलन सिंह मरावी और भाजपा जिला अध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी भी विशेष रूप से मौजूद रहे। अतिथियों ने इस पहल को ग्रामीण विकास और महिला सशक्तिकरण के लिए महत्वपूर्ण बताया।
बेला फूल स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित इस उत्पादन केंद्र के माध्यम से स्थानीय महिलाओं को रोजगार मिलेगा। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों के जरिए बच्चों और महिलाओं को पोषण आहार की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।




