छत्तीसगढ़रायगढ़

वाहन और जमीन के नाम पर 1.10 करोड़ की ठगी, शातिर आरोपी गिरफ्तार; स्कॉर्पियो-बोलेरो जब्त

रायगढ़ पुलिस ने करोड़ों रुपये की ठगी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर वाहन खरीदी-बिक्री और जमीन दलाली के नाम पर लोगों से 1 करोड़ 10 लाख रुपये से अधिक की ठगी करने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ठगी की रकम से खरीदी गई स्कॉर्पियो और बोलेरो वाहन भी जब्त किए हैं।


तमनार थाना क्षेत्र में दर्ज शिकायत के अनुसार आरोपी कृष्ण कुमार साहू ने पहले वाहन कारोबार में निवेश का झांसा दिया और बाद में जमीन बेचने का भरोसा दिलाकर कई लोगों से लाखों रुपये वसूले। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने एक ही जमीन का सौदा अलग-अलग लोगों से कर रकम हड़प ली।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में अब तक 10 से 15 पीड़ितों से 1 करोड़ 10 लाख रुपये से अधिक की ठगी की पुष्टि हुई है। आरोपी की निशानदेही पर ठगी की रकम से खरीदी गई एक स्कॉर्पियो और एक बोलेरो जब्त की गई है। पुलिस का कहना है कि अन्य शिकायतों के आधार पर मामले की जांच लगातार जारी है।


बाइट:
शशि मोहन सिंह, एसएसपी रायगढ़

रायगढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आर्थिक अपराधों में शामिल आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि किसी भी निवेश, वाहन खरीद-बिक्री या जमीन के सौदे से पहले सभी दस्तावेजों और तथ्यों की अच्छी तरह जांच-पड़ताल जरूर करें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button