
सक्ती के सोंठी गांव में एक ही रात दो सूने मकानों में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चोरी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं चोरी के सोने-चांदी के जेवर खरीदने वाले सराफा व्यापारी को भी गिरफ्तार किया गया है।

बताया जा रहा है कि 28 जुलाई की रात चोरों ने कमला बाई यादव और देवराम पटेल के सूने मकानों को निशाना बनाया था। चोर सोने-चांदी के जेवर समेत लाखों रुपये का सामान लेकर फरार हो गए थे।
जांच के बाद पुलिस ने बलवीर सतनामी, फलेश साहू और समीर डेन्सिल को गिरफ्तार किया।

वहीं चोरी के जेवर खरीदने के आरोप में बनवारीलाल प्रेमचंद ज्वेलर्स के संचालक अमित अग्रवाल को भी गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने चारों आरोपियों के कब्जे से करीब 3 लाख 85 हजार रुपये का चोरी का सामान बरामद किया है।

बाईट: पंकज पटेल, एडिशनल एसपी सक्ती
सोंठी गांव में हुई दो चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।




