
पुरानी रंजिश को लेकर हुए जानलेवा हमले के मामले में प्रेमनगर पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 13 जुलाई 2026 की रात ग्राम गौरीपुर में रविन्द्र रजक पर लाठी-डंडों से हमला किया गया था। घायल रविन्द्र रजक को पहले प्रेमनगर अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया।
मामले में थाना प्रेमनगर में अपराध क्रमांक 87/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया।
पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल के निर्देश पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी लक्ष्मण यादव (40), संदीप यादव (24), जमुना प्रसाद यादव (55) और कमलेश यादव (20), सभी निवासी ग्राम गौरीपुर यादवपारा, थाना प्रेमनगर को गिरफ्तार कर । पूछताछ करने पर सभी आरोपियों ने घटना स्वीकार की, जिसके बाद उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लाठियां बरामद कर चारों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के लिए प्रस्तुत किया गया।




