
लोकेशन:सूरजपुर/रिपोर्टर: सुरेंद्र साहू
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एसीबी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एक पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

प्रतापपुर तहसील क्षेत्र के सेन्धोपारा गांव में पदस्थ पटवारी सौरभ गोस्वामी को 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया है। जानकारी के मुताबिक, एसईसीएल अधिग्रहण क्षेत्र सेन्धोपारा में जमीन के नामांतरण की प्रक्रिया के लिए आरोपी पटवारी लगातार शिकायतकर्ता रुप सिंह से पैसे की मांग कर रहा था।
बार-बार चक्कर लगवाने और काम में टालमटोल से परेशान होकर रुप सिंह ने एसीबी से शिकायत की, जिसके बाद टीम ने जाल बिछाकर कार्रवाई की।
जैसे ही आरोपी पटवारी ने रिश्वत की रकम ली, एसीबी की टीम ने मौके पर ही उसे गिरफ्तार कर लिया।
फिलहाल एसीबी की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।




