
लोकेशन – सूरजपुर छत्तीसगढ़ /रिपोर्टर – सुरेन्द्र साहू
किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को थाना प्रेमनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चंदननगर निवासी मोतीराम सिंह की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी गोरेलाल सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था।

आरोप है कि गोरेलाल ने केसीसी के जरिए लोन दिलाने और ऋण माफी का झांसा देकर मोतीराम और उनके पिता के संयुक्त खाते से करीब 9.95 लाख रुपये का ऋण निकलवाया। पीड़ित को केवल एक लाख रुपये देकर शेष राशि स्वयं हड़प ली तथा चेकबुक और एटीएम कार्ड अपने कब्जे में रखकर खाते से रकम निकाल ली।
लंबे समय से फरार आरोपी को पुलिस ने करजी क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अन्य ग्रामीणों के साथ भी धोखाधड़ी करना स्वीकार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वाहन, चेकबुक और एटीएम कार्ड जब्त कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया




