छत्तीसगढ़सक्ती

फगुरम के अष्टभुजी ट्रेडर्स में कृषि विभाग का छापा, खाद की कालाबाजारी का खुलासा

लोकेशन : सक्ती / रिपोर्टर : लाला उपाध्याय

सक्ती जिले के फगुरम स्थित अष्टभुजी ट्रेडर्स में कृषि विभाग की टीम ने खाद की कालाबाजारी की सूचना पर बड़ी कार्रवाई की है। जांच के दौरान रिकॉर्ड में भारी गड़बड़ी मिलने के बाद विभाग ने दुकान का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया है। अधिकारियों के मुताबिक बड़ी मात्रा में यूरिया खाद बिना बिल के ब्लैक में बेची गई, जिसका कोई स्पष्ट हिसाब दुकानदार नहीं दे पाया।
दरअसल कृषि विभाग को लगातार शिकायत मिल रही थी कि फगुरम स्थित अष्टभुजी ट्रेडर्स में खाद की कालाबाजारी की जा रही है। शिकायत के आधार पर कृषि विभाग की टीम ने दुकान में दबिश दी। जांच के दौरान स्कंध पंजी और कैश मेमो में गंभीर गड़बड़ियां सामने आईं। अधिकारियों ने पाया कि कई दस्तावेज बिना सत्यापन के उपयोग किए जा रहे थे।
जांच में यह भी सामने आया कि दुकानदार खाद के बिल और भंडारण से संबंधित आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया। अधिकारियों के मुताबिक करीब 68 टन यानी लगभग 1360 बोरी यूरिया का हिसाब रिकॉर्ड में नहीं मिला। प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि बड़ी मात्रा में यूरिया खाद बिना बिल के ब्लैक में बेची गई है।

गंभीर अनियमितताओं को देखते हुए कृषि विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अष्टभुजी ट्रेडर्स फगुरम का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई के बाद इलाके के खाद व्यापारियों में हड़कंप मच गया है।

फिलहाल कृषि विभाग पूरे मामले की जांच में जुटा हुआ है और खाद की कालाबाजारी में शामिल अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button