
लोकेशन: कोरबा (बांकीमोंगरा) / रिपोर्टर: सरोज रात्रे
कोरबा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है…
बांकीमोंगरा के कटाईनार वार्ड क्रमांक 14 में बोरिंग को लेकर विवाद अब तूल पकड़ता जा रहा है… जहां एक समाजसेविका ने वार्ड पार्षद पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं…

मामला नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के कटाईनार वार्ड क्रमांक 14 का है…
जहां समाजसेविका डिंकी कौर ने आरोप लगाया है कि बोर खोदाई के नाम पर उनसे दारू, मुर्गा पार्टी और ₹20 हजार की मांग की गई…
समाजसेविका का कहना है कि जब उन्होंने यह मांग पूरी नहीं की… तो काम करने से साफ इनकार कर दिया गया…
उन्होंने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार वार्ड पार्षद और नगर पालिका को लिखित आवेदन भी दिया गया… लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला…


डिंकी कौर ने यह भी आरोप लगाया है कि जहां वास्तव में बोरिंग की जरूरत है, वहां काम नहीं कराया जा रहा…
बल्कि अन्य स्थानों पर बोर खोदकर पक्षपात किया जा रहा है…
जिसे लेकर उन्होंने पार्षद पर लेन-देन और भेदभाव के गंभीर आरोप लगाए हैं…
अब बड़ा सवाल यह है कि क्या विकास कार्यों में भी सेटिंग और सौदेबाजी हावी हो चुकी है?
वहीं, इस पूरे मामले में वार्ड पार्षद का पक्ष जानने की कोशिश की गई… लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका…
जवाब मिलने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा…
फिलहाल मामला गरमाया हुआ है… और अब सबकी नजर प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हुई है…




