छत्तीसगढ़बिलासपुर

छालीवुड (CIPL) का आयोजन बिलासपुर में

लोकेशन – बिलासपुर, रिपोर्ट – प्रांजल सिंह

बिलासपुर के रघुराज स्टेडियम में छत्तीसगढ़ी फिल्म जगत से जुड़े कलाकारों के बीच आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता CIPL Season 3 का रंगारंग आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में प्रदेश के कई चर्चित छत्तीसगढ़ी अभिनेता और अभिनेत्री शामिल हुए, छलीवुड के दिग्गज कलाकार अनुज शर्मा से बात करने पर बताया कि ये सीजन 3 है और 2 सीजन रायपुर में हो चुके हैं और साथ ही उन्होंने ने मैदान पर क्रिकेट का जमकर आनंद लिया।


कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने खेल भावना के साथ शानदार प्रदर्शन किया और दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
आयोजन में बड़ी संख्या में क्रिकेट और छत्तीसगढ़ी फिल्मों के प्रशंसक मौजूद रहे। प्रतियोगिता का उद्देश्य खेल और मनोरंजन के माध्यम से कलाकारों को एक मंच पर लाना तथा छत्तीसगढ़ी कला-संस्कृति को बढ़ावा देना रहा।
मैदान पर चौके-छक्कों के साथ कलाकारों की मस्ती और उत्साह देखने लायक रहा। आयोजन में शामिल कलाकारों और दर्शकों ने CIPL Season 3 को यादगार बताया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button