छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

जांजगीर SP ऑफिस में युवक ने खाया जहर, कार्रवाई न होने से था परेशान

रिपोर्टर: लोकेशन: /जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां न्याय की गुहार लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे 23 वर्षीय युवक टी.आर. साहू ने परिसर में ही जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश कर ली। युवक ग्राम मड़वा का रहने वाला बताया जा रहा है, जिसने राजेन्द्र राठौर नामक व्यक्ति के खिलाफ गंभीर शिकायत दर्ज कराई थी।

आरोप है कि शिकायत पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने और आरोपी की लगातार मिल रही धमकियों से युवक मानसिक रूप से बेहद परेशान था। इसी तनाव और प्रताड़ना से तंग आकर उसने यह कदम उठाया। घटना के बाद SP ऑफिस में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है और डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच की बात कह रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि युवक की शिकायत पर अब तक क्या कार्रवाई हुई थी। यह घटना एक बार फिर पुलिस व्यवस्था और शिकायतों के निपटारे की प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button