
संवाददाता-मुरली नायर / लोकेशन-बिलासपुर
ग्राम खपरीडीह से विगत 32वर्षो से फरार वारंटी .को गिधौरी पुलिस पकडने में सफलता प्राप्त किया है।मिली जानकारी के अनुसार ग्राम खपरीडीह में बीते 32वर्ष पहले आरोपी मारपीट कर घटना को अंजाम देकर फरार चल रहा था खास बात यह कि ।पहले ग्राम खपरीडीह बिलाईगढ़ थाना अंतर्गत था उस समय का यह घटना है सन 1992 के आसपास में आरोपी पुजेरी उर्फ फुलदास वैष्णव पिता किशनदास वैष्णव एवं उनके तीन साथी द्वारा गांव ही हेमलाल यादव पिता दादु राम के साथ मारपीट किया गया था और हाथ पैर तोड दिये गये ।पीडित द्वारा बिलाईगढ़ थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया गया था जिसमें बिलाईगढ़ पुलिस ने अपराध क्र 23/1994 धारा 325/34ईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया था और घटना के बाद तीन आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था पुजेरी उर्फ फुलदास वैष्णव आरोपी फरार चल रहा था 32वर्ष बाद गिधौरी पुलिस ने दिनाक 26मई को 32वर्षों से फरार स्थाई वारंटी आरोपी पुजेरी उर्फ फुलदास वैष्णव पिता किशनदास वैष्णव 56वर्ष को ग्राम खपरीडीह थाना गिधौरी को बिलासपुर से गिरफ्तार कसडोल न्यायालय पेश किया गया ।आरोपी द्वारा बिलासपुर में नाम बदल कर रहता था आरोपी को गिधौरी पुलिस पकडऩे में प्रधान आरक्षक भारत भुषण पठारी ,आरक्षक सुजीत तम्बोली का योगदान रहा है ।जहां आरोपी को जेल भेज दिया गया है।




