
लोकेशन : बिलासपुर, छत्तीसगढ़ / रिपोर्टर : प्रांजल सिंह
बिलासपुर के रेलवे कंस्ट्रक्शन कॉलोनी में पांच दिवसीय श्री श्री श्री मरीमाई माता पूजा उत्सव श्रद्धा और भक्ति के माहौल में मनाया जा रहा है। पिछले लगभग 20 वर्षों से आयोजित हो रहे इस धार्मिक उत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं।

आयोजन के दौरान मां काली का प्रतिदिन अलग-अलग श्रृंगार किया जा रहा है, वहीं धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। प्रतिदिन भंडारे का आयोजन किया जा रहा है, जहां श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं। इस वर्ष लगभग 220 महिलाओं ने सामूहिक पूजा-अर्चना कर माता का आशीर्वाद लिया। वहीं नगर विधायक की पत्नी ने भी कार्यक्रम में पहुंचकर पूजा में भाग लिया और आयोजन समिति की सराहना की। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल और उत्साह देखने को मिल रहा है।




