छत्तीसगढ़सक्ती

कश्मीर मे मजदूरों को नाम पूछकर मारी गोली कुलगाम हमले में दो मजदूरों की मौत

कश्मीर के कुलगाम में हुए आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के मालखरौदा ब्लॉक स्थित बुंदेली गांव के एक मजदूर की मौत हो गई है। घटना की खबर मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। परिजनों ने सरकार से आर्थिक सहायता और न्याय की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, कुलगाम में हुए आतंकी हमले में दीपक रात्रे की गोली लगने से मौत हो गई। दीपक रोजगार की तलाश में कश्मीर गया हुआ था।


परिजनों ने बताया कि दीपक की शादी करीब डेढ़ वर्ष पहले हुई थी और उसका एक साल का बेटा है। परिवार पर पहले से ही दुखों का पहाड़ टूटा हुआ था। पिता का पहले ही निधन हो चुका है और एक भाई दिव्यांग है। ऐसे में दीपक ही पूरे परिवार का सहारा था।
घटना की सूचना मिलने के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने सरकार से उचित मुआवजा और परिवार के भरण-पोषण के लिए आर्थिक सहायता की मांग की है।
परिजनों का यह भी दावा है कि हमलावरों ने पहचान पूछने के बाद गोली चलाई। इस संबंध में आधिकारिक जांच एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं।


बाइट–1: हलधर रात्रे, परिजन
बाइट–2: लक्ष्मण रात्रे, परिजन

कश्मीर आतंकी हमले में सक्ती जिले के मजदूर की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। परिवार सरकार से आर्थिक सहायता और न्याय की उम्मीद लगाए बैठा है। वहीं, हमले की जांच सुरक्षा एजेंसियों द्वारा की जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button