ग्रैंड सूर्यांश बिजनेस मीट के जरिए बिजनेस के नए अवसरों की जानकारी

जांजगीर-चांपा में SECCI यानी सूर्यवंशी एंटरप्रेन्योर चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा ग्रैंड सूर्यांश बिजनेस मीट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों तक बिजनेस और उद्यमिता से जुड़ी जानकारी पहुंचाना और युवाओं को खुद का कारोबार शुरू करने के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम में कारोबार कर रहे उद्यमियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि छोटे स्तर से भी बिजनेस की शुरुआत की जा सकती है।


ग्रैंड सूर्यांश बिजनेस मीट में बिजनेस शुरू करने के तरीकों, नए अवसरों और कारोबार को आगे बढ़ाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में पहले से बिजनेस कर रहे लोगों ने अपने अनुभव साझा किए और बताया कि खुद का व्यवसाय शुरू करने के लिए शुरुआत कहां से और किस तरह की जा सकती है।
कार्यक्रम के दौरान इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि बिजनेस शुरू करने के लिए हमेशा बड़े निवेश की जरूरत नहीं होती। छोटे स्तर से शुरुआत कर अनुभव और मेहनत के साथ कारोबार को धीरे-धीरे आगे बढ़ाया जा सकता है।


कार्यक्रम में श्री मोहरसाय जी, श्री संजय फर्वे, शत्रुहन लाल, नरेश पैगवार, उमेश प्रधान, डॉ. योगेश कुमार, रमेश कुमार, बजरंग गोयल, प्रतीक राज, प्रदीप हंसराज, सूरज कुमार डिगस्कर, पृथ्वीपाल डिगस्कर, सुंदर लाल फर्वे, प्रवीण डिगस्कर और वीरेंद्र कुमार फरे सहित कई उद्यमियों ने अपने बिजनेस अनुभव साझा किए।
उद्यमियों ने लोगों को बताया कि अपने हुनर, रुचि और उपलब्ध संसाधनों के आधार पर छोटे स्तर से कारोबार शुरू किया जा सकता है। साथ ही बिजनेस में आने वाली चुनौतियों, मेहनत, सही योजना और निरंतरता के महत्व पर भी जानकारी दी गई।


ग्रैंड सूर्यांश बिजनेस मीट के माध्यम से लोगों को स्वरोजगार और उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने बिजनेस से जुड़े अनुभवों और जानकारियों को उपयोगी बताया।
आयोजकों का उद्देश्य ऐसे आयोजनों के जरिए लोगों को बिजनेस के नए अवसरों से जोड़ना और ज्यादा से ज्यादा लोगों को खुद का व्यवसाय शुरू करने के लिए प्रोत्साहित किया गया




