
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवरी में साइबर अपराध से बचाव और विद्यार्थियों को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान पंतोरा चौकी प्रभारी के.के. साहू अपनी टीम के साथ विद्यालय पहुंचे।
पुलिस टीम ने छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध के विभिन्न तरीकों की जानकारी देते हुए ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, ओटीपी साझा करने, संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग को लेकर सावधान किया। पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों से कहा कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपनी निजी जानकारी, पासवर्ड या ओटीपी साझा न करें।


अभियान के दौरान विद्यालय के सभी शिक्षक भी उपस्थित रहे। पुलिस टीम ने विद्यार्थियों से साइबर अपराध की घटना होने पर तत्काल इसकी सूचना पुलिस को देने की अपील की। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को जागरूक कर साइबर अपराध से बचाव के लिए सतर्क और जिम्मेदार डिजिटल नागरिक बनाना रहा।

पीटीसी =राम नगारची

बाइट= आर पी मधुकर (प्राचार्य )




