छत्तीसगढ़सूरजपुर

PWD का नाली निर्माण अधूरा, वायरल वीडियो से उठे सवाल

सूरजपुर जिले के रामानुजनगर में लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधूरे नाली निर्माण कार्य को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक ग्रामीण खुद हथौड़ा लेकर सड़क तोड़ता दिखाई दे रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ठेकेदार निर्माण कार्य अधूरा छोड़कर चला गया, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मामला रामानुजनगर के दवना साहू चौक का है, जहां PWD द्वारा नाली निर्माण कराया जा रहा था। लेकिन निर्माण कार्य बीच में ही रोक दिया गया। मौके पर सड़क की ढलाई टूटी हुई है, कई जगह गड्ढे बने हुए हैं और सरिया बाहर निकले दिखाई दे रहे हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।


स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य की धीमी गति और कथित घटिया गुणवत्ता के कारण उन्हें रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दौरान सड़क पर पानी भर जाता है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए खतरा बढ़ जाता है।
ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद PWD अधिकारियों और ठेकेदार ने समस्या की ओर ध्यान नहीं दिया। इसी नाराजगी के बीच एक ग्रामीण खुद हथौड़ा लेकर सड़क तोड़ते हुए नजर आया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
फिलहाल वायरल वीडियो के बाद मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। अब देखना होगा कि लोक निर्माण विभाग और जिला प्रशासन अधूरे निर्माण कार्य को लेकर क्या कार्रवाई करते हैं और लोगों की समस्या का समाधान कब तक होता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button