छत्तीसगढ़जशपुर

आम की पेटियों में छिपाकर करोड़ों की गांजा तस्करी, जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1 करोड़ से अधिक कीमत का 207 किलो गांजा जब्त, 1 आरोपी गिरफ्तार

दीपक वर्मा – जशपुर / लोकेशन – जशपुर चौकी (दोकड़ा)

जशपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन आघात” के तहत बड़ी कार्रवाई की है, आम की पेटियों में छिपाकर ले जाए जा रहे भारी मात्रा में गांजा एवं पिकप को जब्त किया है।
दोकड़ा चौकी पुलिस ने एक पिकअप वाहन से करीब 207 किलो 7 ग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी बाजार कीमत लगभग 1 करोड़ 3 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है।


पुलिस ने मामले में ग्राम भिंडा, थाना बगीचा निवासी 36 वर्षीय प्रमोद निकुंज को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत कार्रवाई की है।
इस मामले में डी आई.जी. एवं SSP डॉ० लाल उमेद सिंह के नेतृत्व में एडिशनल एसपी राकेश पाटनवार के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी विनोद कुमार मंडावी के निर्देश पर 12 मई को मुखबिर से सूचना मिली थी।


इस दौरान निर्देश पर दोकड़ा उप निरीक्षक अशोक यादव ने अपनी टीम के साथ ग्राम बड़का के पास तेज रफ्तार से भाग रहे पिकप वाहन को घेराबंदी कर रोका। वहीं तलाशी के दौरान आम की पेटियों के नीचे प्लास्टिक में पैक किया गया गांजा बरामद हुआ।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने गांजा के साथ पिकअप वाहन और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 1 करोड़ 13 लाख 60 हजार 550 रुपये आंकी गई है।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह ओडिशा से गांजा लेकर उत्तर प्रदेश पहुंचाने का काम करता था। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक अशोक यादव सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button