छत्तीसगढ़जशपुर

जशपुर में ‘प्लेन क्रैश’ की अफवाह निकली गलत, पहाड़ी जंगल में आग से मचा था भ्रम

रिपोर्टर: दीपक वर्मा / लोकेशन: जशपुर (नारायणपुर क्षेत्र)

जशपुर जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां सोशल मीडिया पर प्लेन क्रैश की खबर ने हड़कंप मचा दिया। बताया जा रहा था कि नारायणपुर क्षेत्र के चारबाटी आरा पहाड़ी में एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।
हालांकि, जब जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और जांच की गई, तो मामला कुछ और ही निकला। दरअसल, पहाड़ी के जंगल में आग लगी हुई थी, जिसे दूर से देखकर लोगों ने प्लेन क्रैश समझ लिया।


प्रशासन ने साफ किया है कि किसी भी तरह की विमान दुर्घटना की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।
इस घटना के बाद एक बार फिर सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button