
लोकेशन – कुनकुरी / दीपक वर्मा – जशपुर
जशपुर जिला कलेक्टर रोहित व्यास एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के नेतृत्व में कुनकुरी में भव्य हेलमेट जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या विष्णु देव साय शामिल हुई।



इस दौरान कार्यक्रम का मार्गदर्शन एडिशनल एसपी राकेश पाटनवार ने किया। वहीं एसडीओपी विनोद कुमार मंडावी एवं एसडीएम नंद जी पांडे कुनकुरी के दिशा-निर्देश पर थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश यादव द्वारा इस जागरूकता अभियान को सफल बनाया गया।
हेलमेट के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित इस रैली में करीब 500 से अधिक बाइक चालक हेलमेट पहनकर शामिल हुए और सड़क दुर्घटना में जान बचाने का संदेश दिया।



यह बाईक रैली सुबह करीब 8:30 बजे मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या विष्णु देव साय द्वारा हरि झंडी दिखाकर कुनकुरी खेल मैदान से शुरुआत हुई।
यह हेलमेट जागरूकता रैली तपकरा रोड गाड़ाकाटा से वापस बस स्टैंड सहित नगर के प्रमुख मार्गों से होकर पूरे कुनकुरी का नगर भ्रमण कर, लोगों को यातायात नियमों का पालन करने तथा हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित किया।



इस दौरान पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि “हेलमेट पहनें – सुरक्षित रहें, परिवार को खुश रखें”,
साथ ही मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या विष्णु देव साय ने रैली में शामिल युवाओं और नागरिकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का संकल्प दिलाया।
इस अवसर पर कुनकुरी पुलिस प्रशासन, जनप्रतिनिधि गण सहित सभी विभागीय अधिकारी कर्मचारी एवं नगरवासी शामिल रहे।
कुनकुरी नगर में निकाली गई इस विशाल रैली को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।




