
सूरजपुर के बसदेई से बड़ी खबर है, जहां जमीन विवाद को लेकर मारपीट और प्राणघातक हमला करने के मामले में पुलिस ने तीन फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में एक आरोपी की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी है।
मामला ग्राम जूर का है, जहां 14 अप्रैल को जमीन विवाद को लेकर हसीना बीबी के परिवार के साथ विवाद हुआ था। आरोप है कि आरोपियों ने बीच-बचाव करने पहुंचे मो. यासीन के साथ डंडे से मारपीट कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया था।

रिपोर्ट के आधार पर बसदेई पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मोहम्मद आयुब अंसारी, अख्तर रजा और उमर रजा को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी अंबिकापुर, दंतेवाड़ा और भोपाल में छिपकर रह रहे थे। उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त डंडे भी बरामद किए गए हैं। वहीं मामले में एक और फरार आरोपी की तलाश जारी है।




