छत्तीसगढ़सक्ती

धान खरीदी में 1.31 करोड़ का घोटाला, समिति प्रबंधक समेत दो आरोपी गिरफ्तार

सक्ती जिले के डभरा ब्लॉक स्थित धान खरीदी केंद्र पुटीडीह में धान खरीदी के दौरान करीब 1 करोड़ 31 लाख रुपये की गड़बड़ी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। मामले में समिति प्रबंधक शशिकांत महंत और प्राधिकृत अधिकारी श्याम बाई को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजे जाने की जानकारी सामने आई है।
पूरा मामला 24 नवंबर 2025 का है। धान खरीदी के दौरान अधिकारियों को सूचना मिली थी कि पुटीडीह धान खरीदी केंद्र में रात के समय धान की बोरियों में मिट्टी मिलाई जा रही है। शिकायत की जानकारी मिलने के बाद जिला पंचायत सीईओ की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की, जहां शिकायत सही पाए जाने का दावा किया गया।


जांच के दौरान खरीदी केंद्र से करीब 4200 क्विंटल धान कम पाए जाने की बात सामने आई। आरोप है कि इसी कमी को पूरा करने के लिए धान की बोरियों में मिट्टी मिलाकर उन्हें आगे भेजने की तैयारी की जा रही थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्कालीन कलेक्टर ने एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए थे। शुरुआत में खरीदी केंद्र प्रभारी प्रकाश महंत के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। हालांकि बाद की जांच में समिति प्रबंधक शशिकांत महंत, कंप्यूटर ऑपरेटर द्रोण प्रताप शांडिल्य और प्राधिकृत अधिकारी श्याम बाई की भूमिका भी सामने आने की बात कही गई।
इसके बाद 29 मई 2026 को सहकारिता विभाग की ओर से पत्र जारी कर अन्य जिम्मेदार लोगों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए। इसी मामले में पुलिस ने समिति प्रबंधक शशिकांत महंत और प्राधिकृत अधिकारी श्याम बाई को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
अब इस पूरे मामले में पुलिस की जांच जारी है और यह भी देखा जा रहा है कि धान खरीदी में हुई कथित गड़बड़ी में और कौन-कौन लोग शामिल थे।


बाइट – सुमित गुप्ता
एसडीओपी, डभरा

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button