छत्तीसगढ़सक्ती

सक्ती में जुआरियों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 8 जुआरी गिरफ्तार

सक्ती में जुआरियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सक्ती थाना पुलिस ने ग्राम सिरली ठाकुरदिया के मैदान में पीपल पेड़ के नीचे जुआ खेल रहे 8 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने मौके से 17 हजार 60 रुपये नगद, 7 मोबाइल फोन, 3 मोटरसाइकिल, एक स्विफ्ट कार, 52 पत्ती ताश और चटाई जब्त की है। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 6 लाख 97 हजार रुपये बताई जा रही है।


पुलिस के मुताबिक, ग्राम सिरली ठाकुरदिया मैदान में जुआ खेलने की सूचना मिलने के बाद टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखते ही जुआ खेल रहे लोगों में हड़कंप मच गया, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर सभी 8 आरोपियों को पकड़ लिया।
मौके से बरामद नगदी और अन्य सामान को विधिवत जब्त कर आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
सक्ती पुलिस की इस कार्रवाई के बाद जुआ खेलने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस का कहना है कि जिले में जुआ और सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button