छत्तीसगढ़सक्ती

बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र नहीं बना, पूरा परिवार तहसील परिसर में भूख हड़ताल पर

सक्ती जिले के भोंथिया तहसील कार्यालय से बड़ी खबर सामने आई है। दो बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र जारी नहीं होने से परेशान एक परिवार अब तहसील कार्यालय परिसर के सामने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गया है। आमापाली गांव निवासी संतोष कुमार पटेल का आरोप है कि करीब तीन साल पहले ग्राम पंचायत में आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन करने के बावजूद उनके दोनों बच्चों का जन्म पंजीयन और जन्म प्रमाण पत्र आज तक जारी नहीं किया गया है।



जानकारी के मुताबिक संतोष कुमार पटेल ने अपने बच्चों गुड़वनत्तिन पटेल, जन्म तिथि 12 अक्टूबर 2021 और दुर्गा पटेल, जन्म तिथि 15 नवंबर 2022 के जन्म पंजीयन एवं जन्म प्रमाण पत्र के लिए ग्राम पंचायत में आवेदन किया था। परिवार का कहना है कि लगातार आवेदन और शिकायत करने के बावजूद मामले का निराकरण नहीं हुआ।

परिवार के मुताबिक जन्म प्रमाण पत्र नहीं होने के कारण बच्चों के आधार कार्ड बनवाने, स्कूल में दाखिला कराने और शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। संतोष पटेल का कहना है कि उन्होंने इस मामले को लेकर कलेक्टर जनदर्शन में भी शिकायत की थी, लेकिन इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ।

समस्या का समाधान नहीं होने से नाराज संतोष कुमार पटेल अब अपनी पत्नी नेहा पटेल, परिवार के अन्य सदस्यों और बच्चों के साथ तहसील कार्यालय परिसर के सामने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। परिवार की मांग है कि दोनों बच्चों का जन्म पंजीयन कर तत्काल जन्म प्रमाण पत्र जारी किया जाए।

परिवार ने मामले में लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदार अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की भी मांग की है। अब पूरे मामले में प्रशासन क्या कदम उठाता है और बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र का यह मामला कब तक सुलझता है, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।
बाइट:
सिद्धार्थ आनंद, तहसीलदार


बाइट:
ग्राम सरपंच

फिलहाल बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र को लेकर पूरा परिवार तहसील कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठा है। परिवार की मांग है कि दोनों बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र तत्काल जारी किया जाए और मामले में जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई हो। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले का समाधान कब तक करता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button