छत्तीसगढ़जशपुर

कुनकुरी में सीएम साय का आत्मीय पड़ाव: कार्यकर्ताओं से मिले, दिवंगत ज्ञानचंद जैन और शिवबालक साव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रविवार को कुनकुरी पहुंचे, जहां उन्होंने रेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों से आत्मीय मुलाकात की। वहीं मुख्यमंत्री साय ने रेस्ट हाउस में अपने कार्यकर्ताओं से भेंट मुलाकात कर क्षेत्र की गतिविधियों और संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की। इसके बाद वे कुनकुरी के प्रतिष्ठित नागरिक स्वर्गीय ज्ञानचंद जैन के निधन पर उनके परिजनों से मिले और श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संवेदना व्यक्त की।

इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने 1952 से जुड़े आरएसएस के वरिष्ठ सदस्य स्वर्गीय शिवबालक साव को भी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्माओं की शांति और शोकाकुल परिवारों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की कामना की।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आसाम में बाढ़ आपदा पर 5 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता देने की बात कही।उन्होंने कहा कि आसाम में बाढ़ से सैंकड़ों लोग काल कवलित हुए हैं जिस पर हमारी गहरी संवेदना है। हम आसाम के लोगों के साथ हैं।
वहीं राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के एफसीआरए पर दिए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस मुद्दाविहीन हो गई है। वहीं ममता बनर्जी पर हुए हमले पर कहा कि किसी भी नेता पर हमला सही नहीं है।
कुनकुरी प्रवास के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपने गृह ग्राम बगिया के लिए रवाना हुएl

बाइट -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ शासन

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button