15 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, नवागढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

लोकेशन – जांजगीर-चांपा / रिपोर्टर – शुभांशु मिश्रा
जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 लीटर हाथ भट्टी निर्मित कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्रीमति निवेदिता पाल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप के मार्गदर्शन में नवागढ़ पुलिस लगातार अवैध शराब के विरुद्ध अभियान चला रही है। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम रोगदा निवासी अशोक कुमार साहू अपने घर में भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब बिक्री के लिए रखा हुआ है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने गवाहों की मौजूदगी में आरोपी के घर दबिश दी। रेड कार्रवाई के दौरान आरोपी अशोक कुमार साहू पिता माल कुमार साहू उम्र 31 वर्ष निवासी ग्राम रोगदा थाना नवागढ़ के कब्जे से एक प्लास्टिक बोरी में रखे पाउचों में भरी लगभग 15 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी कीमत करीब 1500 रुपये बताई जा रही है।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 146/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। कार्रवाई में निरीक्षक कमलेश सेंडे थाना प्रभारी नवागढ़ एवं थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।




