45 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, चांपा पुलिस की कार्रवाई

लोकेशन : जांजगीर-चांपा /रिपोर्टर : शुभांशु मिश्रा
जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा जिले में अवैध शराब बिक्री और परिवहन पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना चांपा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 45 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 07 मई 2026 की देर शाम थाना चांपा पुलिस ने मुखबिर सूचना पर सिवनी रोड में घेराबंदी कर आरोपी राजू पाटले पिता चुन्नू लाल पाटले उम्र 30 वर्ष निवासी हर्राभाटा थाना चांपा जिला जांजगीर-चांपा को पकड़ा। आरोपी के कब्जे से लगभग 45 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 9 हजार रुपए बताई जा रही है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार करते हुए न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
इस कार्रवाई में निरीक्षक अशोक वैष्णव थाना प्रभारी चांपा, उपनिरीक्षक सत्यम चौहान, सहायक उपनिरीक्षक बाबूलाल दिवाकर, बलवंत धृतलहरे, प्रधान आरक्षक सुनील सिंह, आरक्षक गौरीशंकर राय, मुद्रीका दुबे, प्रकाश द्विवेदी, महिला आरक्षक निरमा टोपो एवं संगीता लहरे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।




