
लोकेशन: रायपुर | छत्तीसगढ़ / रिपोर्टर: मुरली रायर
राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच विकास और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों के बेहतर समन्वय से विकास कार्यों को नई गति मिल रही है।
रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने केंद्रीय मंत्री Giriraj Singh का शाल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर आत्मीय स्वागत किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकारों के बीच बेहतर समन्वय और निरंतर संवाद की भावना ने विकास कार्यों को नई गति प्रदान की है। इसी सहयोगात्मक दृष्टिकोण का परिणाम है कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी रूप से पहुंच रहा है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि केंद्र और राज्य के बीच मजबूत साझेदारी से अधोसंरचना विकास, उद्योग, रोजगार, कौशल विकास और जनसेवा के क्षेत्र में नए अवसर निर्मित हो रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि आपसी सहयोग और समन्वय से छत्तीसगढ़ के विकास को और मजबूती मिलेगी तथा विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को साकार करने में सहायता मिलेगी।
इस अवसर पर सांसद Brijmohan Agrawal भी उपस्थित रहे।



