
रिपोर्टर: दीपक यादव/लोकेशन: बालोद (छत्तीसगढ़)
बालोद जिले के ग्राम पंचायत निपानी में आयोजित तीन दिवसीय नाचा गम्मत महोत्सव का आज भव्य समापन हो गया। खास बात यह रही कि यह पूरा आयोजन बिना किसी सरकारी सहयोग के, केवल जनभागीदारी और ग्रामीणों के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।



गांव के लोगों ने तन-मन-धन से योगदान देकर इस आयोजन को जीवंत बना दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए। जमीन पर बैठकर मंच की ओर एकाग्रता से देखती महिलाओं की उपस्थिति ने यह दर्शाया कि गांवों में आज भी लोक कला के प्रति गहरी आस्था बनी हुई है।
मंच पर कलाकारों ने नाचा गम्मत की शानदार प्रस्तुति दी, जिसमें हास्य, व्यंग्य और सामाजिक संदेश का प्रभावी संगम देखने को मिला। वाद्य यंत्रों की मधुर धुनों ने पूरे माहौल को और अधिक आकर्षक बना दिया।
आयोजकों ने बताया कि यह महोत्सव पूरी तरह से समाज के सहयोग से आयोजित हुआ, जो अपने आप में एक मिसाल है। यह आयोजन साबित करता है कि यदि समाज एकजुट हो, तो बिना सरकारी मदद के भी अपनी संस्कृति को जीवित और सशक्त रखा जा सकता है।



