बम्हनीडीह को मुख्यमंत्री की बड़ी सौगात! शपथ ग्रहण समारोह में पुल, सामुदायिक भवन और विद्युत सब-डिवीजन की घोषणा

लोकेशन: बम्हनीडीह, जांजगीर-चांपा / ब्यूरो रिपोर्ट / दिनांक: 03/07/2026
जांजगीर-चांपा जिले के बम्हनीडीह नगर पंचायत में आज नव निर्वाचित अध्यक्ष रमेश डरसेना और 15 पार्षदों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बम्हनीडीहवासियों को कई बड़ी विकास सौगातें दीं। उन्होंने हसदेव नदी पर पुल निर्माण, सामुदायिक भवन और विद्युत विभाग का सब-डिवीजन खोलने की घोषणा की। साथ ही नगर के सभी वार्डों में विकास कार्य कराने का भरोसा भी दिलाया। वहीं सांसद कमलेश जांगड़े ने सभी 15 वार्डों में लाइटिंग व्यवस्था कराने की घोषणा की।


बम्हनीडीह नगर पंचायत के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, सांसद कमलेश जांगड़े, प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सहित कई जनप्रतिनिधि और भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे। निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम पवन कोसमा ने अध्यक्ष रमेश डरसेना और 15 पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री ने जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बम्हनीडीह के विकास की जिम्मेदारी अब राज्य सरकार की है।
बाइट: विष्णु देव साय, मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़
कार्यक्रम के बाद मीडिया से चर्चा में मुख्यमंत्री ने नकटी गांव में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर कांग्रेस के विरोध को लेकर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण पर बने मकानों को हटाने से पहले प्रभावित ग्रामीणों को ईडब्ल्यूएस (EWS) आवास उपलब्ध कराने की प्रक्रिया अपनाई गई है और सरकार नियमानुसार कार्रवाई कर रही है।


बाइट: विष्णु देव साय, मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री की घोषणाओं से बम्हनीडीह के लोगों में विकास की नई उम्मीद जगी है। अब लोगों की नजर इस बात पर है कि घोषित योजनाएं कितनी जल्द धरातल पर उतरती हैं और नगरवासियों को उनका लाभ कब तक मिल पाता है।
शपथ ग्रहण समारोह के साथ बम्हनीडीह नगर पंचायत में विकास के नए दौर की शुरुआत का दावा किया गया है। अब देखना होगा कि सरकार की घोषणाएं कितनी तेजी से अमल में आती हैं और जनता की उम्मीदों पर कितना खरा उतरती हैं।




