
लोकेशन: कोरबा / रिपोर्टर: राम नगारची / दिनांक: 03/07/2026 / मो.: 7999484722
सरकार की महत्वाकांक्षी नल-जल योजना का उद्देश्य हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाना है, लेकिन कोरबा जिले के ग्राम पंचायत कोटमेर में यह योजना दम तोड़ती नजर आ रही है। लाखों रुपये की लागत से पानी की टंकी और पाइपलाइन तो तैयार कर दी गई, लेकिन आज तक ग्रामीणों के घरों तक पानी नहीं पहुंचा। नतीजा, करोड़ों की योजना अब सिर्फ शोपीस बनकर रह गई है।

ग्राम पंचायत कोटमेर में नल-जल योजना के तहत पानी की टंकी का निर्माण कराया गया और पूरे गांव में पाइपलाइन भी बिछाई गई। लेकिन निर्माण पूरा होने के बाद भी नियमित जलापूर्ति शुरू नहीं हो सकी। ग्रामीणों का कहना है कि योजना पर भारी राशि खर्च होने के बावजूद उन्हें आज तक इसका कोई लाभ नहीं मिला।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि योजना केवल कागजों तक सीमित होकर रह गई है। गर्मी और बारिश दोनों मौसम में उन्हें पेयजल के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द नल-जल योजना को शुरू कराया जाए और लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।




