
लोकेशन: सक्ती / रिपोर्टर: लाला उपाध्याय / दिनांक: 02/07/2026
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गुरुवार को सक्ती जिले के जेठा पहुंचे, जहां उन्होंने बारिश के बीच डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भवन (भाजपा कार्यालय) का विधिवत पूजा-अर्चना के साथ भूमिपूजन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री जिला स्तरीय वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल हुए और पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।


जेठा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भवन के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने जिला स्तरीय वृक्षारोपण अभियान में भाग लेते हुए पौधा रोपा और अधिक से अधिक वृक्ष लगाने की अपील की। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, जिले के प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सहित कई जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण भी सरकार की प्राथमिकता है। वृक्षारोपण अभियान जनभागीदारी से ही सफल होगा और आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर पर्यावरण सुनिश्चित करेगा।

बाइट:
विष्णु देव साय, मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़.




