पीएम मोदी आज करेंगे चांपा अमृत भारत रेलवे स्टेशन का वर्चुअल लोकार्पण

जांजगीर-चांपा जिले के लिए आज का दिन खास होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित चांपा रेलवे स्टेशन का वर्चुअल लोकार्पण करेंगे। करीब 13 करोड़ रुपये की लागत से स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है। इस अवसर पर चांपा रेलवे स्टेशन में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू और सांसद कमलेश जांगड़े सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।


अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चांपा रेलवे स्टेशन का व्यापक पुनर्विकास किया गया है। लगभग 13 करोड़ रुपये की लागत से स्टेशन को आधुनिक स्वरूप दिया गया है। यात्रियों की सुविधा के लिए लिफ्ट, आधुनिक प्रतीक्षालय, डिजिटल सूचना डिस्प्ले, बेहतर पार्किंग और अन्य आवश्यक सुविधाएं विकसित की गई हैं। साथ ही स्टेशन परिसर को स्थानीय संस्कृति और विरासत की झलक के साथ आकर्षक रूप से सजाया गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वर्चुअल माध्यम से चांपा स्टेशन सहित देशभर के 75 अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण करेंगे। चांपा रेलवे स्टेशन में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, जांजगीर-चांपा लोकसभा सांसद कमलेश जांगड़े सहित भाजपा के कई जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता शामिल होंगे।


रेलवे का कहना है कि पुनर्विकसित स्टेशन से यात्रियों को पहले से अधिक सुरक्षित, सुविधाजनक और आधुनिक यात्रा अनुभव मिलेगा। आधुनिक सुविधाओं से लैस यह स्टेशन क्षेत्र के विकास और रेल यात्रियों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
चांपा रेलवे स्टेशन के नए स्वरूप से न केवल यात्रियों की सुविधाएं बढ़ेंगी, बल्कि क्षेत्र के विकास को भी नई गति मिलने की उम्मीद है। अब सभी की निगाहें आज होने वाले वर्चुअल लोकार्पण कार्यक्रम पर टिकी हैं।




