
कोरबा में युवाओं को नशामुक्ति, संस्कार और राष्ट्र निर्माण का संदेश देने के उद्देश्य से अखिल विश्व गायत्री परिवार के युवा संगठन “दिया” द्वारा एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को चरित्र निर्माण, नैतिक मूल्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करते हुए राष्ट्रहित में योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया।

अखिल विश्व गायत्री परिवार के युवा संगठन “दिया” द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को संस्कारवान, चरित्रवान, नशामुक्त, स्वावलंबी और राष्ट्रभक्त बनने के लिए प्रेरित करना था।


कार्यक्रम के दौरान प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रेरणादायी वीडियो और प्रस्तुतियां दिखाई गईं। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव, नैतिक मूल्यों, व्यक्तित्व विकास, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक उत्तरदायित्व जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। विद्यार्थियों ने भी पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया।
वक्ताओं ने कहा कि संस्कारित युवा ही सशक्त समाज और समृद्ध राष्ट्र की नींव रखते हैं। इसी उद्देश्य से “दिया” संगठन लगातार विद्यालयों और महाविद्यालयों में जनजागरण अभियान चला रहा है, ताकि युवा सही दिशा में आगे बढ़ सकें।


कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने, समाज सेवा करने और राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प दिलाया गया। संगठन ने भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित करने की बात कही।




