छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

सरस्वती निःशुल्क साइकिल योजना के तहत छात्राओं को मिली साइकिल

जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ विकासखंड अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल चोरभट्ठी में सरस्वती निःशुल्क साइकिल योजना के तहत कक्षा 9वीं की छात्राओं को साइकिल वितरित की गई। इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मानेश जाँगड़े ने छात्राओं को समय का सदुपयोग कर मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाने की प्रेरणा दी।

शासकीय हाई स्कूल चोरभट्ठी में आयोजित सादे लेकिन गरिमामय समारोह में कक्षा 9वीं की सभी छात्राओं को शासन की सरस्वती निःशुल्क साइकिल योजना के अंतर्गत साइकिलें प्रदान की गईं।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मानेश जाँगड़े ने कहा कि साइकिल मिलने से छात्राओं का विद्यालय आने-जाने का समय बचेगा, जिसका उपयोग वे पढ़ाई में कर बेहतर परिणाम हासिल कर सकती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित अध्ययन करने और समय का सदुपयोग करने की अपील की।


उन्होंने कक्षा 9वीं और 10वीं के विद्यार्थियों से टाइम-टेबल बनाकर पढ़ाई करने का आग्रह किया तथा कक्षा 10वीं में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने का भी आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में जनपद पंचायत उपाध्यक्ष रूपचंद साहू, जनपद सदस्य श्रीमती संतोषी नायक, सरपंच नेताम कश्यप, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष दिलीप कुमार कश्यप, प्राचार्य रज्जू कोशले, संकुल शैक्षिक समन्वयक गायत्री त्रिवेदी, विद्यालय के शिक्षकगण, जनप्रतिनिधि, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button