छत्तीसगढ़रायगढ़

48 घंटे में डबल चोरी का खुलासा, महिला समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ पुलिस ने चोरी के दो अलग-अलग मामलों का महज 48 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक महिला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 2 लाख रुपये मूल्य की मशरूका, नकदी, जेवर, साइकिल, चोरी में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल और अन्य सामान बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार पहली घटना सूर्या विहार क्षेत्र में घर के बाहर खड़ी रेंजर साइकिल चोरी की थी, जबकि दूसरी वारदात दीनदयालपुरम कॉलोनी में सूने मकान का ताला तोड़कर नकदी और जेवर चोरी करने की थी।


दोनों मामलों की जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए निगरानी बदमाश शिवा सारथी, उसकी पत्नी पिंकी सारथी, प्रभात राय उर्फ सोनू बंगाली और कुश केरकेट्टा को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में आरोपियों ने दोनों चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से 63 हजार 700 रुपये नकद, सोने का टॉप्स, पीतल का लोटा, रेंजर साइकिल, चोरी में प्रयुक्त दो मोटरसाइकल, लोहे की रॉड सहित करीब 2 लाख रुपये मूल्य की मशरूका बरामद की है।


पुलिस के अनुसार आरोपियों ने वारदात से पहले इलाके की रेकी की थी और चोरी की रकम का आपस में बंटवारा कर अधिकांश राशि खर्च भी कर दी थी। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि रायगढ़ पुलिस संपत्ति संबंधी अपराधों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है। वैज्ञानिक और तकनीकी जांच के माध्यम से चोरी के मामलों का तेजी से खुलासा किया जा रहा है। पिछले दो दिनों में रायगढ़ पुलिस ने चोरी के पांच मामलों का सफल खुलासा किया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button