छत्तीसगढ़

तीन मंदिरों में हुई लाखों की चोरी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा जिले में तीन मंदिरों में हुई लाखों रुपये की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। साइबर टीम और थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में चार मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 16 लाख 60 हजार रुपये मूल्य का चोरी गया माल शत-प्रतिशत बरामद करने का दावा किया है।

पुलिस के अनुसार 1 और 2 अगस्त की दरमियानी रात चोरों ने बम्हनीडीह के रामजानकी मंदिर, नवागढ़ क्षेत्र के महंत स्थित चंडी दाई मंदिर और जगमहंत के बद्री विशाल मंदिर को निशाना बनाया था। आरोपियों ने मंदिरों से चांदी के छत्र, मुकुट, चक्र, सोने के आभूषण, दानपेटी और नकदी सहित करीब 16 लाख 60 हजार रुपये मूल्य का सामान चोरी कर लिया था।


घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय के निर्देश पर साइबर टीम और संबंधित थाना पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई। जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के मार्गों के 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में एक मोटरसाइकिल पर सवार चार संदिग्ध दिखाई दिए, जिसके आधार पर साइबर तकनीक और मैनुअल इनपुट से आरोपियों तक पहुंच बनाई गई।
पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली। उनकी निशानदेही पर चोरी का पूरा माल, वारदात में प्रयुक्त इलेक्ट्रॉनिक कटर और मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में प्रशांत पटेल, प्रभात पटेल और परमानंद पटेल शामिल हैं। एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी आर्थिक तंगी और लाखों रुपये के कर्ज में डूबे होने के कारण चोरी की वारदात को अंजाम देने की योजना बनाई थी।


बाइट:
विजय पांडेय, पुलिस अधीक्षक, जांजगीर-चांपा

पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की विवेचना जारी है और यदि इस गिरोह के अन्य मामलों में भी संलिप्तता सामने आती है तो उनके खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button