छत्तीसगढ़सूरजपुर

सूरजपुर कोतवाली के सामने तेज रफ्तार कार हादसा, डिवाइडर-खंभा क्षतिग्रस्त

सूरजपुर में तेज रफ्तार का कहर। बुधवार को कोतवाली के ठीक सामने एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में डिवाइडर टूट गया और सड़क किनारे लगा खंभा भी गिर पड़ा।
सूरजपुर कोतवाली के सामने बुधवार को एक कार तेज गति से आ रही थी। अचानक कार अनियंत्रित हुई और सीधे डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। साथ ही डिवाइडर भी टूट गया और सड़क किनारे लगा बिजली का खंभा भी गिर गया।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही सूरजपुर कोतवाली पुलिस तत्काल पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने कार, चालक और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। राहत की बात ये रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। कोतवाली के सामने हुई इस दुर्घटना ने एक बार फिर शहर में तेज रफ्तार वाहनों और सड़क सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button