छत्तीसगढ़सूरजपुर

बसदेई पुलिस ने जमीन विवाद में प्राण घातक हमला करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

सूरजपुर जिले की बसदेई चौकी पुलिस ने जमीन विवाद में प्राणघातक हमला करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, वारदात के बाद आरोपी अंबिकापुर, दंतेवाड़ा और भोपाल में छिपकर रह रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार, ग्राम जूर निवासी हसीना बीबी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 14 अप्रैल को वह अपने ससुर सफी अहमद और बहू सहेबा के साथ खेत में मौजूद थीं। इसी दौरान मोहम्मद आयुब, उसकी पत्नी, दोनों बेटे और भतीजा असलम जमीन विवाद को लेकर डंडा-लाठी लेकर पहुंचे और कथित रूप से गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया।
बीच-बचाव करने पहुंचे हसीना बीबी के पति मो. यासीन के सिर पर गंभीर चोट लगी, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मामले में बसदेई चौकी पुलिस ने अपराध क्रमांक 244/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल के निर्देशन में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम सरमा से असलम अंसारी (29 वर्ष), निवासी जूर मियांपारा को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने मारपीट की घटना में शामिल होना स्वीकार किया।
आरोपी ने पुलिस को बताया कि घटना के बाद वह अंबिकापुर, दंतेवाड़ा और भोपाल में छिपकर रह रहा था। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त डंडा भी बरामद कर जब्त कर लिया गया है।

फिलहाल पुलिस मामले के अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई जारी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button