कोरबाछत्तीसगढ़

नशा मुक्ति अभियान में महिलाओं ने संभाली कमान, गांव में निकाली जागरूकता रैली

कोरबा जिले के करतला विकासखंड के ग्राम पंचायत कोथारी से एक सकारात्मक तस्वीर सामने आई है, जहां महिलाओं ने नशे के खिलाफ जनजागरूकता की मुहिम छेड़ दी है। भारत माता वाहिनी समिति के नेतृत्व में महिलाओं ने पूरे गांव में रैली निकालकर लोगों से नशा छोड़ने और स्वस्थ जीवन अपनाने की अपील की। अभियान का संदेश था—”नशा छोड़ो, परिवार जोड़ो।”


शासन के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत कोथारी में भारत माता वाहिनी समिति द्वारा नशा मुक्ति जनजागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष ग्राम सभा से हुई, जिसमें महिलाओं, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
ग्राम सभा में महिलाओं को शराब और अन्य नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। वक्ताओं ने बताया कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ-साथ परिवार की खुशहाली, बच्चों के भविष्य और समाज के विकास पर भी गंभीर असर डालता है।
इसके बाद महिलाओं ने गांव में जागरूकता रैली निकाली। रैली के दौरान नशा मुक्ति के समर्थन में नारे लगाए गए और ग्रामीणों से नशे से दूर रहने तथा दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की गई।


कार्यक्रम के अंत में सभी ग्रामीणों ने नशामुक्त, सुरक्षित और विकसित ग्राम पंचायत बनाने का सामूहिक संकल्प लिया।

कोथारी गांव की महिलाओं की यह पहल न केवल समाज के लिए प्रेरणादायक है, बल्कि यह संदेश भी देती है कि जनभागीदारी से नशामुक्त समाज का सपना साकार किया जा सकता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button