छत्तीसगढ़रायगढ़

भूपदेवपुर पुलिस की बड़ी सफलता, चोरी का पूरा माल बरामद, आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ जिले की भूपदेवपुर पुलिस ने चोरी के एक मामले का त्वरित खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गए सामान की शत-प्रतिशत बरामदगी की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चांदी के जेवर और मोबाइल फोन जब्त किया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने सक्ती जिले के चंद्रपुर थाना क्षेत्र से बुलेट मोटरसाइकिल चोरी करने की बात भी स्वीकार की है।

पुलिस के अनुसार ग्राम डोंगाढकेल निवासी घनश्याम साहू ने 4 अगस्त को अपने घर में चोरी होने की रिपोर्ट थाना भूपदेवपुर में दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की।
थाना प्रभारी निरीक्षक रोशन कुमार कौशिक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना और लगातार निगरानी के आधार पर आरोपी सनत कुमार उर्फ नानू साहू (29 वर्ष) को गांव लौटते ही घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।


पूछताछ में आरोपी ने घर में घुसकर चोरी करना स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने करीब 30 हजार रुपये मूल्य के चोरी गए चांदी के पायल, बिछिया और POCO कंपनी का स्मार्ट मोबाइल बरामद कर लिया।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने सक्ती जिले के चंद्रपुर थाना क्षेत्र से बुलेट मोटरसाइकिल चोरी करने की बात भी स्वीकार की। पुलिस के अनुसार उक्त मोटरसाइकिल को संबंधित थाना पुलिस पहले ही बरामद कर चुकी है।
आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

रायगढ़ पुलिस का कहना है कि संपत्ति संबंधी अपराधों पर लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है और चोरी के मामलों में आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा चोरी गए सामान की बरामदगी उनकी प्राथमिकता है। पुलिस ने आम नागरिकों से भी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना देने की अपील की है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button