
कोरबा जिले के करतला जनपद की नोनबिर्रा ग्राम पंचायत एक बार फिर विवादों में है। एक ग्रामीण ने पंचायत के रोजगार सहायक पर जॉब कार्ड नहीं बनाने और प्रधानमंत्री आवास योजना में पात्र हितग्राहियों की अनदेखी करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले की शिकायत के बाद निष्पक्ष जांच की मांग उठाई गई है।


ग्रामीण रवि सांडे का आरोप है कि उन्होंने करीब छह महीने पहले मनरेगा जॉब कार्ड बनवाने के लिए सभी आवश्यक दस्तावेज पंचायत में जमा किए थे, लेकिन आज तक उनका जॉब कार्ड नहीं बनाया गया।
ग्रामीण का यह भी आरोप है कि प्रधानमंत्री आवास योजना में पात्र हितग्राहियों को लाभ देने के बजाय रोजगार सहायक द्वारा अपने करीबी लोगों को प्राथमिकता दी जा रही है। इसे लेकर उन्होंने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
फिलहाल इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और न ही पंचायत या संबंधित अधिकारियों का पक्ष सामने आया है।
अब देखना होगा कि जिला प्रशासन इन शिकायतों की जांच कर क्या कार्रवाई करता है। यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित जिम्मेदारों पर क्या कदम उठाए जाते हैं, इस पर सभी की नजर बनी हुई है।




