छत्तीसगढ़रायगढ़

लैलूंगा में मां-बेटी की निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस

रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। ग्राम छापरपानी में एक सुनसान बोर मकान से महिला और उसकी 10 माह की मासूम बेटी का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जांच में दोनों की हत्या किसी भारी वस्तु से वार कर किए जाने की आशंका जताई जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष जांच टीम गठित कर जांच तेज कर दी है।
घटना लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम छापरपानी की है। मृतका की पहचान 35 वर्षीय बरत कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पति की मृत्यु के बाद वह अपनी 10 माह की बेटी परी के साथ गांव के बाहर स्थित एक बोर मकान में रहती थी।


ग्रामीणों ने महिला को गंभीर रूप से घायल अवस्था में देखा, जबकि उसकी 10 माह की बेटी परी की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही लैलूंगा पुलिस, एफएसएल टीम और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचे और घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए।
पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसडीओपी धरमजयगढ़ के नेतृत्व में गठित विशेष टीम वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर हर पहलू की गहन जांच कर रही है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच की समीक्षा की और पुलिस अधिकारियों को जल्द से जल्द मामले का खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।


बाइट:
अनिल कुमार सोनी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, रायगढ़
फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ, तकनीकी साक्ष्यों और एफएसएल रिपोर्ट के आधार पर दोहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में जुटी है। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत और शोक का माहौल है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button