
रायगढ़ पुलिस का “ऑपरेशन अंकुश” अवैध गतिविधियों पर लगातार शिकंजा कस रहा है। जिले के पुसौर और पूंजीपथरा थाना क्षेत्रों में जुए के दो अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर पुलिस ने 5 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान नगदी, दो मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और जुआ खेलने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री भी जब्त की गई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिलेभर में जुआ और सट्टे के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में पुसौर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम कठली के बड़े तालाब के पास संचालित खुड़खुड़िया (झंडी-मुंडी) जुआ फड़ पर दबिश दी।
पुलिस को देखकर कुछ लोग मौके से फरार हो गए, जबकि तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके कब्जे से एक हजार रुपये नकद, दो मोटरसाइकिल, एक मोबाइल फोन, खुड़खुड़िया गोटियां, झंडी-मुंडी पट्टियां और अन्य जुआ सामग्री जब्त की गई। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, 2022 के तहत कार्रवाई की गई है।

वहीं पूंजीपथरा पुलिस ने सुनील इस्पात, चिराईपानी के पास स्टाइगर जुआ खेलाते दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 500 रुपये नकद और स्टाइगर गोटियां बरामद की गईं। दोनों के खिलाफ भी जुआ अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।
बाइट:
शशि मोहन सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, रायगढ़
रायगढ़ पुलिस का कहना है कि “ऑपरेशन अंकुश” के तहत जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।




